Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

कांग्रेस को झटका, तृणमूल में शामिल हुए एमदादुल हक

एमदादुल हक का राजनीतिक सफर कई दलों से होकर गुजरा है। 2011 से पहले वे वामपंथी खेमे के करीबी थे। सत्ता परिवर्तन के बाद शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में तृणमूल में शामिल हुए । बाद में शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में जाने पर वे भी भाजपा में शामिल हुए।

02 Apr 2026

कांग्रेस को झटका, तृणमूल में शामिल हुए एमदादुल हक

मालदा। विधानसभा चुनाव-2026 से ठीक पहले मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। बुधवार रात कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जालालपुर के प्रभावशाली नेता एमदादुल हक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बक्स़ी के हाथों पार्टी का झंडा थामकर उन्होंने आधिकारिक रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में वापसी की।

एमदादुल हक का राजनीतिक सफर कई दलों से होकर गुजरा है। 2011 से पहले वे वामपंथी खेमे के करीबी थे। सत्ता परिवर्तन के बाद शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में तृणमूल में शामिल हुए । बाद में शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में जाने पर वे भी भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद कांग्रेस में जाकर पंचायत चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब एक बार फिर तृणमूल में शामिल होने से मालतीपुर की राजनीतिक समीकरणों में नया मोड़ आ गया है।

इस सीट पर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार मौसम बेनजीर नूर हैं, जो गनीखान चौधरी की भांजी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तृणमूल ने कांग्रेस के मजबूत गढ़ को कमजोर करने के लिए यह रणनीतिक कदम उठाया है।

तृणमूल में शामिल होने के बाद एमदादुल हक ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें उचित सम्मान और महत्व नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए यह निर्णय लिया। वहीं, जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बक्स़ी ने इस शामिल होने का स्वागत करते हुए दावा किया कि इससे मालतीपुर में संगठन और मजबूत होगा।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता सैयद मंज़रुल इस्लाम ने इस घटनाक्रम को ज्यादा महत्व नहीं देते हुए कहा कि दल बदलने से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र की जनता विकास और ईमानदारी के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी मौसम नूर का समर्थन करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस को झटका, तृणमूल में शामिल हुए एमदादुल हक
एमदादुल हक का राजनीतिक सफर कई दलों से होकर गुजरा है। 2011 से पहले वे वामपंथी खेमे के करीबी थे। सत्ता परिवर्तन के बाद शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में तृणमूल में श





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News